हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। जनपद उधमसिंह नगर मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वी० के० द्वारा मासिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्टी लेते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलभट्टा थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी को नवंबर 2018 हेतु POLICE PERSON OF THE MONTH नियुक्त किये गये है। इससे पहले भी थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी को अच्छे कार्य करने के लिए POLICE PERSON OF THE MONTH के खिताब से नवाजे जा चुके है। थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी जनपद उधम सिंह नगर में एस०ओ०जी० प्रभारी पद पर भी नियुक्त रहे। उन्होंने 15 जनवरी 2017 बरेली बॉर्डर के पास

पुलभट्टा थाने का चार्ज लेते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसा। कथा अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके हरिद्वार में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। उनकी पोस्टिंग के समय अपराधियों में खौफ का माहौल बना रहा। तथा अपराधों पर शिकंजा कसने में कामयाब रहे। यही नहीं पुलिस कर्मचारियों को इमानदारी से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए तथा अपराध में लिप्त पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में भी लाई गई उन्होंने अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को POLICE PERSON OF THE MONTH से भी नवाजे। उन्होंने जनपद उधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी निरीक्षक, वीडियो निरीक्षक, सीपीयू निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, प्रतिसाद निरीक्षक पुलिस लाइन सहित समस्त थाना अध्यक्ष चौकी प्रभारी आदि को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस बल अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी से कार्य करें। जिससे जनता अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस प्रशासन के सामने रख सके। उन्होंने सम्मेलन में कहा कि थाना क्षेत्रों में सर्किलो मे गस्त, बॉर्डर पर चेकिंग के लिए नियमित रूप से पुलिस बल की नियुक्ति करें तथा सत्यापन के लिए टीम बनाकर समय-समय पर अभियान चलाया जाए। जिससे अपराधों पर अंकुश लग सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours