हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। रुड़की में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने एक अनूठी पहल करते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम वीडियो प्रोजेक्टर रूम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए आम जनता व बच्चों को जागरुक किया गया। यह अनूठी पहल राज्य में पहली बार रुड़की में वीडियो प्रोजेक्टर रूम के रूप में की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने यातायात नियमों की जानकारी  देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा, यातायात के नियमों का पालन न करने से आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। हम सब का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का पालन करे। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि माता पिता अपने बच्चों को यातायात नियमों से अवगत कराएं। जिससे बच्चे दुर्घटनाओं के शिकार ना हो सके। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामी अपने वाहनों को एक नियोजित पार्किंग स्थल में पार्क करें। जिससे शहर में होने वाले जाम से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव जनता के हितों में कार्य करने के तत्पर है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों के साथ साथ सामाजिक सेवाएं, आमजन आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours