हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नंबर 30 कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद सचिन अग्रवाल ने वार्ड की समस्त सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 30 की जनता ने भारी मतों से जीत दिलाकर जो सम्मान मुझे दिया है। उस सम्मान का में सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तुरंत बाद वार्ड की समस्याओं के समाधान करने की प्रक्रिया चालू की जाएगी। वार्ड की समस्याओं का निस्तारण लगातार किया जाएगा। सिवर लाईन दुरुस्त की जाएगी, बिजली, पानी और सड़को की समस्याओं से जूझ रही वार्ड की जनता को निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन के लिए भी कार्य किए जाएंगे। जिससे उन्हें जीवन व्यापन में परेशानी ना हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में वार्ड समस्याओं की अनदेखी की गई है। जिससे हितेश होकर वार्ड की जनता ने भाजपा को नकारते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पर अपना विश्वास जमाते हुए जीत का सेहरा बांदा है। जनता के विश्वास को बरकरार रखना मेरा पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जिस तरह निकाय चुनाव में भाजपा का सफाया जनता ने किया है। जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का सफाया कर पूर्ण रूप से कांग्रेस सरकार को सत्ता में लाएगी। जिससे सर्व समाज का भला और देश का विकास हो सकेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours