हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में शप्तऋषी रोड पर स्थित गंगा माता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित आंखों का अस्पताल जो कि पिछले 25 साल से हरिद्वार में लोगो की आंखों के लिये इसलिए वरदान से कम नही है, क्योंकि जहाँ आजकल प्राइवेट अस्पताल में 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक महंगे महंगे पर्चे बनते हैं मतलब फीस लेते है तो यहाँ मात्र 10 रुपये की पर्ची पर आम जनता फिर चाहे वह गरीब हो या अमीर अपनी आंखों की जाँच करा सकता है। यही ही नही मात्र 10 रुपये के शुल्क पर दांतो का इलाज भी किया जाता है । महीने के पहले सोमवार को यहां ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर की जांच भी निःशुल्क की जाती है। यहाँ दूर दूर के अन्ये जनपदों से लोग अपनी आंखों व दांत सम्बंधित रोग के इलाज के लिए आते है। सफल और संतुष्ट होने पर वही रोगी इस अस्पताल की सुविधाओं की चर्चा करते हैं जिससे कि यह श्रंखला बनने के कारण वर्तमान में यहाँ प्रतिदिन 300 के आसपास रोगी अपने नेत्रों की जांच कराते हैं। इस अस्पताल और ट्रस्ट के सेक्रेटरी ओम प्रकाश बंसल ने हरिद्वार की गूंज को बताया कि यहां आने वाले रोगियों की उचित व्यवस्था बनाए रखने का हर सम्भव प्रयास किया जाता है। साथ ही बंसल जी ने युवाओं को सन्देश दिया कि आंखों की रक्षा के लिय युवाओ को चाहिए कि वो अपने मोबाइल में वाटसअप, फेसबुक या अन्ये ऐप्स इस्तेमाल करते हुवे आंखों को उचित दूरी पर रखे, प्रकाश की कमरे में उचित व्यवस्था हो, कम्बल में मुँह ढककर मोबाइल इस्तेमाल करने से आँखों की रोशनी दुष्प्रभावित होती है। मुँह में पानी भरकर आंखों में सुबह शाम पानी के छपके मारने चाहिए। बादाम, आँवला, दूध का सेवन आंखों के लिय बेहतर होता है। रात को बीच बीच मे जागकर या सुबह होते ही आँख खुलते ही मोबाइल में आंखे लगाने से आंखों पर जल्दी ही नजर का चश्मा लगाने का कारण बनता है। आंखे कुदरत की दी गई अनमोल अंगों में से है इसके बिना हम दुनिया को नही देख सकते हैं इसकी कीमत तो कोई अंधा ही बता सकता है कि उसके लिय आँखों का होना या न होना कितनी बड़ी बात है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours