हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौ. आरिफ) हरिद्वार। गंगा ज्योति सेवा मिशन सदस्यों के नेतृत्व में स्वच्छ भारत, स्वच्छ गंगा अभियान का 300 वॉ कार्यक्रम हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड हरिद्वार में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में माँ गंगा पूजन, माँ गंगा आरती व माँ गंगा स्वच्छता की हज़ारो नर नारी ने शपथ ली। गंगा ज्योति सेवा मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ० उपेंद्र झा ने कार्यक्रम में कहा कि समिति ने पहला कार्यक्रम 10 जुलाई 2017 को रांची के विमेंस कालेज में किया था। भारत के कई राज्यों शहरों स्कूल कालेज अस्पताल नदियों में स्वच्छता कार्यक्रम करते हुए इस कालखण्ड में बीस लाख से अधिक लोगों से सीधा संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि कुल 513 दिनो में 300 कार्यक्रम आपके शुभकामनाऐं और भगवान के आशीर्वाद से संपन्न हुआ हैं। जिला अध्यक्ष वीर गुर्जर ने कहा कि समिति के सदस्य लगातार गंगा  स्वच्छता का प्रचार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे गंगा जल दूषित होने से बचाया जा सके। इस अवसर पर शशि भूषण पाण्डे, दिनेश पाण्डे, भाजपा नेता अमित शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रह।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours