हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। रुड़की नगर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की सभी समस्याओं का निराकरण गंभीरता पूर्वक करने को कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा में होने वाले विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उक्त् विचार नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने मोहल्ला सोत व सत्ती के वार्ड वासियों को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर कार्य कर रही है तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वे अपने नगरवासियों तक इसका लाभ पहुंचाने का भरपुर प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि नगर की विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है, ताकि नगर वासियों को इन समस्याओं से शीघ्र निजात मिल सके। वार्ड वासियों की ओर से नगर विधायक प्रदीप बत्रा को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेकर कार्यों को शीघ्र संपन्न कराने का आश्वासन वार्डवासियों को दिया।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के सभी वर्ग जाति के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा ही केवल देश में प्रदेश का विकास कर आ सकती है। उन्होंने कहा कि नगर विधायक प्रदीप बत्रा दिन रात नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। जितने विकास नगर में श्री बत्रा द्वारा संपन्न कराए गए है। आज तक अन्य किसी भी प्रतिनिधि द्वारा उतने विकास कार्यों को पूरा नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि नगर रुड़की में यदि अगला प्रतिनिधि भी उन्हीं की पार्टी का बनता है तो दोनों मिलकर नगर को पेरिस बना देंगे। कार्यक्रम में पहुंचे दोनों अतिथियों का वार्ड वासियों की ओर से भव्य स्वागत करते हुए शाल एवं बुके भेंट कर की गया। कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी संजीव राय उर्फ़ टोनी तथा मोहम्मद कामिल सलमानी द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। वहीं मोहल्ला सोत की बाल रामलीला समिति के कलाकारों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद असलम, कुलभूषण कालरा, मुफ्ती मोहम्मद सलीम, सुधीर कालरा, मौलाना अरशद कासमी, डॉ एस त्यागी, मौलाना अजहर उलहक, शरद अग्रवाल, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद शाकिर, मास्टर जुल्फान अहमद, मोहम्मद आरिफ, अफजाल त्यागी, सोनू धीमान, मुनव्वर खान, साजन रोहिल्ला, हाजी इकबाल खान, मोहम्मद अयूब, ताहिर हसन, हाजी महबूब अली, नूर आलम, हाजी फजलुर रहमान, सैयद नफीसुल हसन, मयंक मेंदीरत्ता तथा चंद्रभान आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours