हरिद्वार की गूंज (24*7)


(मौ. आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम वार्ड नंबर 41 के भाजपा पार्षद पद   प्रत्याशी शमीम अंसारी के चुनाव कार्यालय का उद्घघाटन मुख्य अतिथि मनोज गर्ग ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन में वार्ड नंबर 41 की जनता ने भाजपा को समर्थन देते हुए मुख्य अतिथि मनोज गर्ग का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। मनोज गर्ग ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। हमारा सदैव यही प्रयास रहा है कि भाजपा समाज से असमानता दूर क सके। उन्होंने भाजपा के पक्ष में जनता से वोटों की अपील करते हुए शमीम अंसारी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की है। वही जुल्फिकार अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर सर्व समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। हरिद्वार नगर निगम में लगातार भाजपा द्वारा विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ हैं। उन्होंने शमीम अंसारी के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 41 की जनता की समस्या समाधान के साथ साथ विकास कार्य भी प्रमुखता से कराये जाएगें। इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता हाजी जमशेद खान, हाजी मुकर्रम, अथर अंसारी, मनोज सिखोला, बबलू चौहान, संजय चौहान, पराग जिंदल, सचिन चौहान, चंद्रदीप पायल, रमेश अरोड़ा, मेहरबान अंसारी, परवेज ख्वाजा, राजा मंसूरी, इमरान मंसूरी, अरशद मंसूरी, अफजल अंसारी, शाहिद अंसारी, युसूफ ख्वाजा, सतीश बिजली वाले, सचिन कुमार, हैदर मंसूरी ईनाम अंसारी आदि बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours