हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस की
कर्मठ भावी प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा देवी का चुनावी कार्यालय उद्घाटन शिवालिक नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश प्रताप राणा ने रिबन काट कर किया। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन में जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए महेश प्रताप राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश की जनता के हितों में कार्य क्या है। कांग्रेस के समय में शहर से लेकर गांव तक सड़कों का जाल बिछाने का कार्य भी कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों की तिजोरीया भरने का काम क्या है। यह पार्टी गरीब जनता विरोधी पार्टी है। रातो रात नोटबंदी कर गरीब जनता को सड़कों पर लाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया। नोटबंदी के समय बैंकों में लगी लाइनों मे हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि जीएसटी से लेकर अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया। उनकी दुकानों, मकानों को तोड़ा गया। जिससे व्यापारियों को व्यापार पूरी तरह बाधित हुआ। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शिवालिक नगर की जनता की समस्याओं का निस्तारण कर शिवालिक नगर को विकास की ओर ले जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। इस अवसर पर कैलाश प्रसाद, आलोक, सोनू, कार्यालय प्रभारी सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी, अंशुल, निखिल, चेतन, मनीष, राजीव मुकुंद, जोसेफ सोलनु, जगदीश रावत, नीरज आदि लोग मौजूद थे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours