हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महतोली टांडा गांव के विक्की पुत्र शीशपाल उम्र 17 वर्ष की खनन ट्रेक्टर ट्राली से टक्कर होने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है। ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर से झोटा बुग्गी पर सवार विक्की नीचे गिर गया। लेकिन ड्राइवर ने ट्रैक्टर नहीं रोका तथा विक्की और झोटे को कुचलते हुए मौके से भाग कर गांव में चला गया। दर्दनाक मौत की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। और ग्रामवासी आक्रोशित होकर ट्रेक्टर ड्राइवर का पीछा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर विक्की के शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भिजवा दिया है। आलाधिकारियों ने गांव में आक्रोशित माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दी है। ग्रामवासियों ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने खनन माफियाओं पर दबिश दे रखी थी। अवैध खनन में चल रही ट्रैक्टर ट्राली पुलिस की दबिश से बचने के लिए ड्राइवर ने तेज रफ्तार से दौड़ा रखी थी। तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली झोटा बुग्गी से टकरा गई। जिससे मौके पर ही विक्की और झोटे की मौके पर ही मौत हो गई। जवान मौत पर गांव में शैक का माहौल बना हुआ है। परिवार वालों का भी रो रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी हुई थी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours