हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर तथा आधशक्ति महाकाली सिद्धा आश्रम में भक्तगणों का दिन भर आना जाना लगा रहा। भक्तगणों ने मां काली सिद्धा आश्रम में अर्चना पूजा कर अपने सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस मेयर पद प्रत्याशी अनीता शर्मा के पति पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री कैलाशानंद ब्रह्मचारी जी महाराज से चुनाव मैदान में विजय होने का आशीर्वाद लिया। पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री कैलाशानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने दीपावली पर्व पर प्रकाश डालते हुए महत्व भक्तगणों को समझाते तथा देशवासियों को दीपावली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर घरों में देवी देवताओं का वास होता है। हमें रिती रिवाज के साथ पूजा अर्चना कर बड़ी सादगी के साथ दीपावली का पर्व बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अहंकारी रावण पर विजय के 20 दिन बाद श्री राम के अयोध्या लौटने पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी पूजन के साथ साथ ही श्री राम सीता और लक्ष्मण जी के अयोध्या लौटने की खुशी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार का त्याग कर सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलने वाले मनुष्यो पर देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours