हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जनपद के सभी पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के साथ की जा रही कार्यों की  समीक्षा कर आगामी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकाय निर्वाचन से संबंधित पूर्व रंजीशो का पता लगाकर इन पर विशेष निगरानी रखी जाए। निर्वाचन में असामाजिक, आपराधिक तत्व तथा निर्वाचन में गड़बड़ी एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को चिंतित कर उनके विरूद्ध प्रभावित कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि लाईसेंसी शस्त्रों को अधिक से अधिक जमा करने का प्रचार प्रसार तथा लाइसेंसी शस्त्र जमा न करने वाले लाइसेंसधारकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी प्रषीत तथा अवैध शस्त्र बनाने वाले कारखानों का पता लगाकर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही भी की जाये। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री, कच्ची शराब की भटिया आदि पर कार्यवाही के लिए थानास्तर पर विभिन्न टीमें बनाकर छापेमारी की जाये। साथ ही गैर जमानती वारंटियो की शतप्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करवाया जाए। असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से निर्वाचन को प्रभावित करने वाले चिन्हित कर इन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। उन्होंने दिशा निर्देश  देते हुए कहा कि  सभी क्षेत्र अधिकारियों को अपने अपने सर्किलो में टीम बनाकर भ्रमणशील रहेंगे तथा   लाभप्रद सूचना से अवगत भी कराएंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours