हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। बार्ड नंबर 13 में भा०ज०पा० पार्टी के पार्षद सिंह पाल सिंह सैनी को जनता ने भारी बहुमत से विजयी बनाते हुये भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया, जीत की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई भारी मात्रा में सभी वर्ग के लोगों ने नवोदय नगर बार्ड नंबर 13 के भा०ज०पा० कार्यालय पहुच कर सिंह पाल सिंह सैनी को हार्दिक बधाईयॉ दी वहीं विजयी घोषित प्रत्याशी सिंह पाल सिंह सैनी ने कहा कि मैं सभी मतदाताओ का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ व वायदे को दुहराते हुये कहा कि चुनावी वादों पर लोग इसलिए विस्वास नहीं करते क्यों कि लोग वायदे से मुकर जाते हैं, परन्तु मैं अपने वायदे के अनुसार नवोदय नगर को सर्वश्रेष्ठ बनाकर आप सभी के सामने ऐक मिशाल कायम करूगा जिसमें आप सभी का सहयोग आवस्यक है, नवोदय नगर में सिर्फ पार्षद की हैसियत से नहीं अपितु ऐक सच्चे भारतीय  व नवोदय नगर वासी की हैसियत से नगर के विकास हेतु मैने सदैव प्रयास किये हैं सप्ताह में दो पीठ बाजार व स्वच्छता अभियान के साथ साथ श्रेष्ठ होनहार छात्रों को पुरस्कार प्रदान करना आदि नवोदय नगर विकास समिति की प्राथमिकता रही है, आपने वोट देकर मोदी जी के हाथ मजबूत किये हैं अब विकास के लिए मेरा प्रत्येक कदम नवोदय नगर के लिये उठेगा श्री सिंह पाल सिंह सैनी ने कहा कि समिति के अध्यक्ष होने पर मुझे बेहद कष्ट होता था कि नवोदय नगर की महिलायें व पुरूष रोशनाबाद पीठ से सब्जी खरीदने पर मजबूर थे हमारी समिति की पहल से आज वह समस्या अब समाधान में बदल गयी प्रत्येक जनहित व राष्टहित तथा विकास कार्यों में पत्रकारों की भी भूमिका की सराहना श्री सैनी जी ने की व पुनः नवोदय नगर व बार्ड नंबर 13 की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours