हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। अभिषेक कपूर के पुतला दहन के बाद रानी पुर विधान सभा अध्यक्ष मुकेश राणा राष्ट्रीय हिन्दू मंच ने कहा कि बाबा केदार नाथ पर बनी फिल्म पर केवल आपदा को दर्शाने हेतु संस्तुति प्रदान की गई थी परन्तु फिल्म को ज्यादा चाट मशाला डाल कर अश्लील चित्रण कर हिन्दू संस्कृत की मजाक उड़ाया गया है जो कि कतई राष्ट्रीय हिन्दू मंच बरदास्त नहीं करेगा व राष्ट्र स्तर पर राष्ट्रीय हिन्दू मंच विरोध करेगा, किसी भी परिस्थिति में यदि किसी टाकीज में या मोल में यह  फिल्म चली तो परिणाम संतोष जनक नहीं होगे, श्री राणा ने कहा कि सरकार ध्यान दे, संविधान में सभी धर्मो का सम्मान करने का हवाला दिया गया है इसलिए हिन्दू जनभावनाओं पर गहरी ठेस पहुंचाने वाली इस फिल्म को बैन करे अन्यथा परिणाम गंभीर होगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours