हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। आज की कलयुगी दुनिया में जहां धोखाधड़ी, चोरी, मर्डर, लूटपाट आदि का खेल खेल कर व्यक्ति अपने शौक पूरे करने में लगा हुआ है। तो वहीं दुनिया में कुछ ऐसे व्यक्ति भी हैं। जो अपनी इमानदारी, खुद्दारी, और सत्य के मार्ग पर चलने का परिचय देते हुए नजर आते हैं। ऐसे ईमानदार, खुद्दार और सत्य मार्ग पर चलने वाले व्यक्तियों से ही संसार का वजूद बचा हुआ है। इमानदारी की ऐसा ही मिशाल लोकप्रिय राष्ट्रीय सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज व HKG NEWS (24*7) पोर्टल के प्रधान संपादक रजत चौहान के साथ घटी है, आपको बता दें कि प्रधान संपादक रजत चौहान किसी कार्य से कनखल स्थित बंगाली हॉस्पिटल में गए थे। उधर से लौटते हुए लगभग रात 8:30 बजे उनका मोबाइल फोन रास्ते में कहीं गिर गया, मोबाइल गिरने की जानकारी ज्वालापुर ऊंचे पुल पर हुई, जहां से उन्होंने किसी अन्य फोन से अपने नंबर पर कॉल की, तो फोन किसी रोहित नामक व्यक्ति ने उठाते हुए शिवमूर्ति ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर मिलने की बात कही, रोहित कुमार निवासी बिजनौर ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए बताए हुए शिवमूर्ति ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पते पर रजत चौहान से मुलाकात कर उनका मोबाइल फोन को उन्हें सौंपा दिया, रोहित कुमार ने जो इमानदारी का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours