हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। सत्ता में आते ही गरीबों की रोजी रोटी छीनकर सड़क के दोनो ओर से दुकाने हटाने का परिणाम है कांग्रेस पार्टी की मेयर महिला प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत, रिजवान खान से एक भेंट वार्ता के दौरान रिजवान खान राजीव गांधी सेना जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आते ही रोशनाबाद में सड़क के दोनो ओर अस्थायी तौर पर दुकाने लगा कर दो वक्त की रोजी रोटी कमाने वाले गरीबों की दुकाने जबरन हटा दी थी जिसमें प्रसाशन की अहम् भूमिका रही थी गरीबों ने बड़ी आरजू मिन्नतें की परन्तु उनकी एक नहीं सुनी गई, जिसमें भा०ज०पा० के छुटभैया नेताओं ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया था, आज जनता की अदालत ने उन्हें अपना निर्णय सुनाते हुए, अनीता शर्मा को भारी बहुमत से जिता कर यह प्रमाण दिया है कि जो बोया जाता है असल में फसल भी वही काटनी पड़ती है यही नहीं वल्कि हाई कोर्ट का हवाला देते हुए हरिद्वार में भी पक्षपात पूर्ण अतिक्रमण हटाने का कार्य व्यापारियों में रोष का कारण बन चुका था, जनता तो ईश्वर का रूप होती है जनता यह भी देख रही थी कि जो लोग अतिक्रमण हटवाने में अहम् भूमिका निभा रहे थे उन्होने कई वर्षों से अतिक्रमण कर रखा है लेकिन सत्ता की हनक के कारण गिरेबान में झाँकने की आवश्यकता महशूस नहीं कि, रिजवान खान ने कहा कि गरीबो पर जब जब भी जुल्म किये गये हैं इतिहास प्रमाण है कि उन्हें जनता या ऊपर वाले ने सबक सिखाया है आगामी 2019 में भी जनता की अदालत जो भी निर्णय करेगी वह चौकाने वाले होगें, क्यों कि गरीब जनता बुरी तरह परेशानी के दौर से गुजर रही है, और कहा भी गया है कि "आवामें खास की आवाज नक्कारे खुदा समझो।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours