हरिद्वार की गूंज (24*7)
- (शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। जिस प्रकार ब्रिटिश हुकूमत के दाँत खट्टे करने में महारानी लक्छमी बाई का नाम लोगों की जुबान अचानक आ जाता है ठीक उसी प्रकार उत्तराखंड के अतिसंवेदनशील जनपद हरिद्वार में सुरक्षा की बागडोर संम्भालने के बाद एक नहीं तीन-तीन चुनौती पूर्ण कार्यों में सफलता का परचम लहराने वाली एस०एस०पी० रिधिमा अग्रवाल ने भी अपनी एक नई छाप जनपद वासियों के लिए छोड़ी, साइबर क्राइम में विशेष अनुभव रखने वाली एस०एस०पी० रिधिमा अग्रवाल के कुशल निर्देशन में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान, शांति पूर्ण चुनाव व मतगणना के साथ-साथ महामहिम राष्ट्रपति के अचानक दौरे में जनपद में शांति तथा सुरक्षा बनाये रखने में पुलिस की अहम् भूमिका रही, चुनाव के समय भारी मात्रा में शराब बरामदगी व शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को करारा जवाब दिया, यही नहीं वल्कि महिनों से लम्बित विवेचनाओं को शीघ्र निपटाने हेतु भी उन्होंने पुलिस को कड़े निर्देश दिये व कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ ईमानदारी से काम करें, किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी, जनता की शिकायत पर तुरन्त कार्यवाही अमल में लायें, वैसे देखा जाये तो अपराधियों में भी पुलिस की सतर्कता के कारण खौंफ का माहौल है व अपराधिक मामलों में कमी देखी गई, कार्यभार संम्भालते ही पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर सख्त निर्देश दिए ताकि जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours