हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन कर मुलायम सिंह यादव की शवयात्रा निकाल पुतला दहन किया। केंद्र अध्यक्ष जेपी पांडे के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी भारी संख्या में गांधी पार्क में एकत्र हुए और मुलायम सिंह यादव के पुतले की शवयात्रा लेकर नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर भगत सिंह चौक पर पहुंच कर पुतले को अग्नि के हवाले कर दिया। राज्य आंदोलनकारी केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के समय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को दिए गए जख्म नासूर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा कांड में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और गोली कांड को आज तक नहीं भुलाया जा सका है। सतीश जैन, राजेश गुप्ता और धर्मपाल भारती ने कहा कि उत्तराखंडवासियों की बद्दुओ का ही परिणाम है। कि पारिवारिक क्लेश से झूझती हुई सपा पार्टी पर पुत्र ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 18 साल पश्चात भी 2 अक्टूबर 1994 के रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को राज्य में आई सरकारें सजा नहीं दिला पाए हैं। राज्य आंदोलनकारी सपा के विरुद्ध अपनी लड़ाई को जारी रखते हुए उत्तराखंड में सपा पार्टी  को नहीं आने देंगे। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ट केंद्रीय अध्यक्ष सावित्री नेगी, केंद्रीय संगठन महेश गौड़, रश्मि चमोली, प्रकाशवनी, किरण बिष्ट, दिनेश बिष्ट, चमन लाल, सीता देवी, जगमोहन सिंह, पूरन सिंह चौहान, रामदत्त नैनवाल आनंद सिंह नेगी, केशवदेव सेमवाल, बलवीर सिंह, भीम सिंह रावत, सरदार जीगजीत सिंह, मुंशी चौहान, राजेश्वरी रावत, सरला, सरोज रावत, कमला ढौडियाल, बसंती पटवाल, चौधरी अफजल अल्वी, इस्लाम अली, रामदेव मोर्य, राजेश शर्मा, मंजू लोहनी आदि बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours