हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। गंगा सफाई के नाम पर हो रही नाटक बाजी पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे के नेतृत्व में प्रेम नगर आश्रम के घाट पर गंगा मैया एवं ईश्वर का जप कर गंगा के नाम पर नौटंकी करने वालों को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की। समिति केंद्रीय अध्यक्ष जीपी पांडे ने कहा कि नवामि गंगा के नाम पर करोड़ रुपए का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेता लोग अपने हाथों में झाड़ू लेकर समाचार पत्रों में मात्र फोटो खिंचवाने में लगे हुए हैं। गंगा सफाई पर हो रही ड्रामेबाजी राज्य आंदोलनकारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री से निकलने वाली समस्त नदियों में पहाड़ वासियों का सीवरेज सीधा गंगा में गिरकर गंगा को मेला कर रहा है। समिति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि गंगा के नाम पर उमा भारती ने बहुत बयान बाजी की और कहा कि अगर गंगा साफ नहीं होती तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी। समिति संगठन मंत्री रश्मि चमोली, सचिव मधु नौटियाल और शमशेर खान ने कहा कि हरिद्वार के समस्त गंदे नाले अधिकतम नदी में गिर रहे हैं। ने कहा कि जो संत गंगा की स्वच्छता के नाम पर ड्रामा कर रहे हैं उन संतों के आश्रमों का भी सीवर व गंदा पानी सीधा गंगा में गिर रहा है। समिति महामंत्री रामदेव मौर्य ने कहा कि प्रेम नगर आश्रम पुल के पास एक निर्माणाधीन कब्जे धारियों के सीवरेज की गंदगी सीधे पाइप से होते हुए गंगा में गिर रहा है वहां से निकलने वाले अधिकारी भी सीवर देख कर भी नजरअंदाज कर देते हैं। समिति समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि गंगा किस स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए की बंदरबांट करने वालों की पोल राज्य आंदोलनकारी समिति के पदाधिकारी खोलेंगे। इस दौरान जगमोहन सिंह, बसंती पटवाल, राधा, साधना नवानी, दिनेश धीमान, भीमसेन रावत, राजेश गुप्ता, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours