हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आर०टी०ओ मनीष तिवारी ने हरिद्वार की गूंज को बताया कि जो जुगाड़ वाहन में सीमेंट, फर्नीचर, सब्जी, सरिया आदि ढोने का कार्य करके यातायात के नियमो का उलंघन करते हैं उन्हें चाहिए कि वो अपनी मेहनत की कमाई को जुगाड़ खरीदने में बर्बाद न करे, क्योकि इन जुगाड़ वाहनों को प्रशासन कभी भी जब्त करने के साथ साथ भारी जुर्माना भी लगा सकता है इसके अलावा उन्होंने बताया कि बिचोलियों के चक्कर मे फसने के बजाय आर०टी०ओ सम्बन्धित कार्यो के लिये ऑन लाइन सुविधा का लाभ लेना चाहिए। बार बार आने और असुविधा से बचने के लिए सम्बन्धित कार्य के सभी मूल दस्तावेज और उनकी प्रतिलिपि साथ लेकर आये। जैसा कि सरकारी कार्यलयों में देखा जाता है कि वहाँ आम जनता के लिये बने शौचालयो की हालत खराब ही पायी जाती है ऐसे ही आर०टी०ओ के शौचालय भी खराब सिथति में देखे गए। जिनकी स्तिथि सुधारने के लिए उन्होंने आवश्यक कार्य करने का भरोसा दिया। मनीष तिवारी ने बताया कि अब उन गैर जिम्मेदार दुपहिया और अन्य वाहन चालको को सावधान किया जो रेड जेम्प करना और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना अपनी शान समझते हैं। क्योंकि अब ऐसे गैर जिम्मेदार वाहन चालकों का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। जैसे कि कुछ वाहन चालकों को लगता था कि 100 रुपये देकर आराम से चालान कटवा लेंगे, अब ऐसा नही रहा। केंद्रीय सड़क परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े नियम लागू करने जा रही है। नाबालिगों के द्वारा वाहन चलाने पर वाहन को सीज किया जा सकता है और दुघर्टना होने पर अभिभावक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर भी जुर्माना बढ़ा दिया गया है, अतः सड़को पर वाहन चलाना सभी वाहन चालकों का संवैधानिक अधिकार है मगर अनुशासन और यातायात के नियमों का पालन करते हुवे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours