हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह सिंह से मान सम्मान की वार्ता के बाद कांग्रेसी नेत्री वरिष्ठ समाजसेवी पूनम भगत ने मेयर पद से नामांकन पत्र वापस ले लिया है। पूनम भगत ने बताया कि पार्टी हितो को ध्यान में रखकर नामांकन वापिस लिया गया है। और अब कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा के लिए कार्य करेंगी। आपको बता दें कि पूनम भगत को कांग्रेस मेयर पद का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गई थी। जिससे कांग्रेसियों पसीने पस्त थे। पूनम भगत के नामांकन वापस लेने के बाद ही कांग्रेसियों ने सुकून की सांस ली है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours