हरिद्वार की गूंज (24*7)
(कुलदीप सिंह) हरिद्वार। हरिद्वार तीर्थ नगरी में हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस व प्रशासन ने मिलकर 40 दिन तक हरिद्वार शहर से अतिक्रमण हटाया।जिसके तहत पूरे शहर भर में एक भय का माहौल बना रहा ।अतिक्रमण की जद में आने वाले होटल, दुकाने, मकान इत्यादि को प्रशासन ने पूरी तरह तहस-नहस कर दिया था। लेकिन अब हरिद्वार शहर में पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के कारण जगह जगह सरकारी भूमि पर अतिक्रमण फिर से होने लगा है। रेडी, पटरी वाले खासतौर पर (हरिद्वार कोतवाली से लेकर हर की पौड़ी क्षेत्र तक) सब जगह अतिक्रमण करने पर लगे हुए हैं। एक और जहां प्रशासन ने शहर के अंदर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान काटने का प्रावधान कर रखा है वहीं दूसरी ओर इस क्षेत्र से यह लोग (चालान काटने वाले) इस तरह गायब है जैसे गधे के सर से सीगं। अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो शहर के अंदर फिर से अतिक्रमण हावी हो जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours