हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौ.आरिफ) हरिद्वार। सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित जनसेवा युवा समिति का प्रथम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रेलवे टाउन हॉल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विशाल गर्ग तथा संचालन अश्वनी शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मंगलदीप प्रज्जवलित कर एक शाम स्वच्छता के नाम कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने संस्कृति गीतो तथा स्वच्छ भारत मिशन को नाटकी अंदाज में प्रस्तुत कर अतिथिगणों का मन मोह लिया। इसी क्रम में खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन, गोल्डन बाबा, अनिल गिरी, आदि व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति में समाजसेवी संस्थाओं, गंगा स्वच्छ अभियान में भागीदारी करने वाले संगठनों तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि संगठनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS(24*7) के प्रधान संपादक रजत चौहान, वरिष्ठ संपादक एवं समाजसेवी आरटीआई कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार और हरिद्वार की गूंज के सवांददाता बलकीत सिंह को भी वरिष्ठ अतिथि सम्मान से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि 2 अक्टूबर 2017 को जनसेवा युवा समिति ने गंगा की स्वच्छता और निर्मलता का बीड़ा उठाया था। समिति ने सफाई के साथ-साथ समाज कल्याण के हर क्षेत्र में अपना भरपूर योगदान दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours