हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम हाई वे चौक से मात्र 50 मीटर देहरादून रोड की ओर चलने पर सड़क के दाहिने ओर एकदम नीचे 20 फुट गहरी नहर है। जिस पर कोई रुकावट न होने के कारण उसमे आता हुवा कोई वाहन कभी भी गिर सकता है। प्रशासन का इस ओर ध्यान क्यो नही जाता ये चिंतन का विषय है। जबकि  इस स्थान से दिनभर में हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके आस पास घास इतनी बड़ी बड़ी हो गई है कि उसकी ओट में गहरी नहर का पता भी नही चलता। इससे पहले कि कोई किस्मत का मारा रात को तेज गति के कारण किसी को बचाने के चक्कर मे इसमे वाहन सहित गिरे, इसके लिये 20 फुट लम्बी 3 फुट ऊंची दीवार बनवाना आवश्यक है। ताकि किसी हादसे को होने से रोका जा सके। इस बारे में पुलिस कप्तान ने कहा कि सुरक्षा दीवार बनवाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला जायेगा तब तक बेरेटक को लगाया जायेगा
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours