हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनपद हरिद्वार में थारू, बोक्सा एवं अन्य जनजातियों की महिलाओं हेतु ‘‘विशेष प्रोत्साहन योजना’’ के अंतर्गत शिल्पियों के संरक्षण, संवर्धन, प्रदर्शन एवं विपणन की समुचित व्यवस्था करने तथा महिला शिल्पियों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार लाने तथा उनकी आय में अभिवृद्धि करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है, जिससे लाभार्थिंयों के कौशल में अभिवृद्धि होने के फलस्वरूप उनकों रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि दो माह होगी, एक माह में अधिकतम 25 दिन स्वीकार्य होंगे। प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थिंयो की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपना विवरण/आवेदन पत्र कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र रूड़की/पेंटागन माल सिडकुल हरिद्वार में दे सकते हैं। यह जानकारी महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, रूडकी द्वारा प्रदान की गयी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours