(रजत चौहान) हरिद्वार। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती शिवानी पसबोला ने जिला कारागार का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होेंने बंदियों से कहा की जब वह कारागार से रिहा होकर समाज के बीच जाये तो दोबारा ऐसा कोई कार्य ना करें जिससे उन्हे दोबारा सलाखों के पीछे आना पडे़। प्राधिकरण के सचिव द्वारा बन्दियांे को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण और सरकार कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं, ताकि बन्दियों के दोषमुक्त होने और सजा की अवधि पूरी होने पर उन्हे समाज के साथ काम करने का मौका मिल सके और वह एक अच्छे नागरिक बनकर अपना जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर डिप्टी जेलर श्री प्रेम सिंह चैहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बन्दी पैरा लीगल वाॅलेन्टियर्स श्री पवन कुमार व श्री कमलैन्द्र सिंह भी मौजूूद रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours