हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छ गंगा अभियान को सफल बनाने तथा जन जागरूकता को बढ़ाने के लिए एवरेस्ट विजेता सुश्री बछेंद्र पाल
अपने 30 सदस्यी दल के साथ 05 अक्टूबर को हरिद्वार पहुंच रही हैं। सुश्री पाल के नेतृत्व में यह दल गंगा घाटों की सफाई कर, जनपद के लगभग 40 विद्यालयों में जाकर छात्रों से संवाद करेंगी तथा बच्चों को स्वच्छता का संदेश देंगी। विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ जनपद में प्रभात फेरी निकाली जायेगी। तीन दिन चलने वाले उक्त कार्यक्रम के लिए अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश द्वारा जिला प्रशासन को दिनांक 5, 6 व 7 अक्टूबर को इन सभी कार्यक्रमों की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours