हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। रुड़की नगर आयुक्त अशोक कुमार पांडेय ने समाज सेविका अंजुम गौड को नगर का ब्रांड अंबेसडर मनोनीत किया है। नगर निगम स्थित कार्यालय में पांडे ने अंजुम गौड को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा आशा व्यक्त की। कि उनकी सामाजिक क्षेत्र में की गई सेवाओं के साथ ही नगर को स्वच्छ बनाने की दिशा में की गई पहल के अंतर्गत स्वच्छता अभियान को गति देने के उद्देश्य को वे आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रखेंगी। नगर निगम का ब्रांड अंबेसडर बनने पर अंजुम गौड़ ने नगर आयुक्त श्री पांडे एवं निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग देंगी। ज्ञात रहे कि अंजुम गौड़ विगत वर्षों से क्षेत्र के निर्धन एवं असहाय लोगों के लिए कार्य करने के साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में भी कार्य कर रही हैं। उनके इस मनोनयन से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours