हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। महात्मा गांधी की 150 वी जयंती वर्ष के क्रम में सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत लक्सर बसेड़ी खादर गांव में खुली बैठक आयोजित की गई। जिसमें गांव में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत अधिकारी नवीन कुमार चौहान ने बताया कि इस खुली बैठक में विभिन्न विभागों के जो कार्य गांव में चल रहे हैं। और जो होने हैं। उनके प्रस्ताव विभागीय कर्मचारियों से लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो प्रस्ताव आज आए हैं। उन प्रस्तावों पर क्या कार्यवाही की गई है। अगली खुली बैठक में बताई जाएगी। वहीं खुली बैठक की सही सूचना न मिलने पर ग्रामवासियों में नाराजगी देखी गई है। ग्राम वासियों का कहना है। कि खुली बैठक की सूचना समय पर नहीं देने से ग्रामवासी बैठक में नहीं पहुंच पाए हैं। ग्रामवासी अधिकारियों को अपनी समस्याओं से रूबरू अवगत कराना चाहते थे। और अब अगली बैठक का इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि खुली बैठक में राशन डीलर रियाजुल द्वारा सही समय पर राशन नहीं देने, महीने में एक दो बार ही दुकान खोलने तथा राशन की कालाबाजारी की आवाज को अधिकारीयो द्वारा अनसूनी कर दबा दी गयी है। उन्होंने बताया कि राशन डीलर रियाजुल की शिकायत कई बार लिखित रूप में अधिकारियों से भी हो चुकी है। लेकिन अधिकारियों से रियाजुल राशन डीलर की सांठगांठ के चलते कोई जांच या सख्त कार्यवाही नहीं हो सकी है। ग्रामवासियों में खुली बैठक की सही सूचना ना मिलना तथा राशन डीलर के खिलाफ उठी आवाज को अधिकारियों द्वारा अनसूना करने से रोष पनप रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours