हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। अहबाबनगर वार्ड नंबर 52 के कांग्रेस पार्षद पद के भावी प्रत्याशी शेर खान के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विष्णुलोक कॉलोनी में मेयर कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा के द्वारा किया गया। उद्घाटन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और कॉलोनी वासियों ने मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। अनीता शर्मा ने कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम में भाजपा मेयर के समय विष्णुलोक कॉलोनी की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। कॉलोनी की जनता को मूलभूत सुविधा से भाजपाईयो ने वंचित रखा है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री हरिद्वार के होने के बाद भी हरिद्वार में विकास नहीं करा पांये है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता को ठगने का काम इन भाजपाइयों ने किया है। जनता को जागना होगा। झूठी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। तभी गरीब जनता का भला होगा। वही पूर्व विधायक अंमरीष कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब जनता की पार्टी है। विकास करने वाली पार्टी है। सर्व समाज के लोगो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस पद प्रत्याशी अनीता शर्मा को भारी वोटों से जीता दिलाकर हरिद्वार नगर निगम में मेयर बनाकर भेजना होगा। तभी हरिद्वार की जनता का भला होगा। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा के साथ साथ कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी शेर खान को भी भारी मतों से जीत दिलानी होगी। जिससे वार्ड नंबर 52 में विकास तथा कॉलोनी वासियों की समस्या का समाधान हो सके। संजय पालीवाल, संजय अग्रवाल, विकास चौधरी, ने भी अपने अपने विचार रख कर जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर एडवोकेट गुलबहार अहमद, गुलजार उर्फ राजा, फैसल सिद्दीक़ी, शादाब अंसारी, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, रोहित, हसरत अली, अमजद, कादिर सिद्दीक़ी, राव सोनू, राव फरमान, साफेज अली, सुशील कुमार, रवि कुमार, दिनेश चंद्र, मोहन आदि लोग मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours