हरिद्वार की गूंज (24*7)
(धर्मेंद्र चौहान) हरिद्वार। देश मे जिस प्रकार नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में उन कार्यो को प्राथमिकता दी है जिन्हें बहुत पहले हो जाना चाहिए था, मगर राजनीति कहे या शासन करने वालो की अपनी आवश्यकता कि उन्होंने अपने और अपनी पार्टी की जरूरतों को पूरा करने में प्राथमिता दिखाई। उसी तर्ज पर ब्लॉक बहादराबाद के कटारपुर अलीपुर गांव के प्रधान नूतन कुमार ने मोदीजी को अपना आदर्श मानते हुवे गाँव जियापोता और कटारपुर के उन कार्यों को प्राथमिकता दी जिन्हें बहुत पहले हो जाना चाहिए था। कटारपुर गाँव में दलित क्षेत्र को मुख्य राजमार्ग से जोड़ने वाला रास्ता जिसे बनाना किसी भी प्रधान ने जरूरी नही समझा उसे नूतन कुमार ने अपने कार्यकाल में पक्का बनवाया। यही ही नहीं उन्होंने गांव की कच्ची नालिया जिनके कारण रास्ते कीचड़ से भरे होते थे उन्हें पक्की नाली में परिवर्तन कराया। श्मशान घाट में शव दाह संस्कार स्थल का निर्माण और शोक स्थल का निर्माण कराया गया। उससे भी कही ज्यादा जरूरी कटारपुर गाँव को जोड़ने वाले 700 मीटर रास्ते पर सर्दी, गर्मी, बरसात के दिनों में महिलाओं को ही नही अपितु पुरुषों और बच्चों को भी रात के समय अंधेरे में चोर, जंगली जानवर का भय रहता था। इस समस्या के लिए रास्ते के किनारे विधुत लाइन लगवाकर उस पर एल ई डी लाइट लगवाकर दिखा दिया कि जिन ग्रामीणों ने जिस विकास के लिए उन्हें पूर्ण बहुमत से जीत दिलाई थी उस पर नूतन कुमार खरे उतरे है। जियापोता गांव में तालाब पर अतिक्रमण हटाने के चक्कर मे प्रधान नूतन कुमार पर झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया गया, मगर नूतन कुमार ने भय बिना सत्य का साथ दिया। इनके कार्य करने की विशेषता ये भी रहती है कि जब भी किसी भी धर्म का कोई उत्सव हो तो गांव के रास्तों की सफाई कराना उन पर चुना छिड़काव करना, चमकीली से सजाते हैं। जबकि अन्य ऐसे काफी गांव देखे जाते हैं जहाँ के ग्राम प्रधान की मानसिकता कुछ ऐसी होती है कि जो पैसा प्रधान बंनने में लगा था पहले उसे निकाल कर रखा जाय। गाँव का विकास उनके लिये बाद की बात होती है। गांव में खुले में शौच पर प्रतिबंध पर ग्राम प्रधान नूतन ने काफी सफलता प्राप्त की। जिसके लिये नूतन कुमार को दिल्ली केंद्रीय स्वच्छता टीम की ओर से आये अधिकारियों ने उनके प्रयासो को काफी सराहा था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours