हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वार्ड नं०-40 पीठ बाजार ज्वालापुर से निर्दलीय प्रत्याशी वरिष्ठ समाज सेवी, कर्मठ, जुझारू, कर्तव्य निष्ठ, ईमानदार, गरीबो के साथी गरीबो के फिक्र मंद और अपने आप स्वयं गरीब परिवार से आने वाले आबाद कुरैशी को चुनाव चिह्न गैस सिलैंडर मिला है, इसी के साथ चुनाव की सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही है, प्रत्याशियों द्वारा वार्डो मे मतदाताओं से मिलना जुलना शुरू हो गया है, आपको बताते चले की इसी वार्ड से कुछ ऐसे भी लोग चुनाव मैदान मे है, जो वर्षो से अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने मे लगे है, वार्ड के लोगो का तो ये भी कहना कि हमेशा लोगो के ऊपर जुल्म करने वाले लोग भी तो देखो आज कितनी शालीनता का चौला पहनकर आये है, जब ये कई सालो से कुछ नही दे सके तो अब  क्या देंंगे, हमे तो अबकी बार अपना गरीब प्रत्याशी ही चुनना है, जो गरीबो की समस्याओं को हल करा सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours