हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करके ही मुस्लिम समाज के बच्चे उन्नति के शिखर पर पहुंच सकते हैं। किसी भी समाज को शिक्षा जहां तरक्की के मार्ग पर ले जाती है। वहीं शिक्षा प्राप्त करने से समाज के बच्चों में अच्छे संस्कार भी उत्पन्न होते हैं। उक्त विचार नगर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने मदरसा रहमानिया में आयोजित अंजुमन इत्रका ए अदब रुड़की द्वारा इंटर व हाईस्कूल के मुस्लिम मेधावी बच्चों के सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से मुस्लिम समाज के बच्चों में शिक्षा के क्षेत्र में काफी गिरावट आई। लेकिन अब मुस्लिम समाज शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक होकर अपने बच्चों को यहां धार्मिक शिक्षा दे रहा है। वहीं उच्चशिक्षा भी प्राप्त करने के प्रति जागरूक हो गया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस मेधावी बच्चों के सम्मान कार्यक्रम में दो सौ से अधिक मुस्लिम बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों ने जो तरक्की की है। उससे मुस्लिम समाज को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी शक प्रशिक्षित होकर आगे बढ़ें। जिससे उन्हें निकट भविष्य में भी आगे बढ़ने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए समाजसेवी डॉक्टर नियर काजमी एवं वैज्ञानिक डॉ इरशाद मसूद ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र में हो मनुष्य की तरक्की व उन्नति का आधार होता है। आज मुस्लिम समाज शिक्षा के प्रति जागरूक हो गया है। तथा दीनी एवं दुनिया दोनों शिक्षाओं को पढ़ने के लिए स्कूलों एवं मदरसों में भेज रहा है। उन्होंने कहा कि पैगंबर इस्लाम ने भी आज से साढे चोहदा वर्ष पूर्व कहा था। कि यदि शिक्षा प्राप्त करने के लिए चीन भी जाना पड़े तो जाओ। जिससे यह संदेश मिलता है। कि पैगंबर ने इस्लाम मे भी इस बात पर जोर दिया है। कि जहां दीन की शिक्षा जरूरी है। वही मुस्लिम समाज अपने बच्चों को आधुनिक व तकनीकी शिक्षा भी पढ़ाने के लिए आ गया है। शिक्षा के बिना कोई भी समाज अथवा वर्ग आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने शिक्षा को आज के समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जो समाज शिक्षा क्षेत्र में पिछड़ जाता है। वह समाज पतन की ओर चला जाता है। कार्यक्रम को मुफ्ती मुफ्ती मोहम्मद सलीम, मौलाना अरशद कासमी, मौलाना अजहर उल हक, प्रसिद्ध शायर अफजल मंगलोरी, कुंवर जावेद इकबाल, वक्फ बोर्ड अधिकारी तंजीम अली, डॉक्टर कलाम कमालुद्दीन आदि ने भी संबोधित किया। सभी मुस्लिम छात्र-छात्राओं को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में कुंवर जावेद इकबाल, अफरोज कयूम व इनाम साबिर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सैय्यद सनाउलहक, इकबाल आजर, हाजी सलीम खान, डॉ जफर अली, हाजी सलामत अली, हाजी समविल, मोहम्मद इरफान, हाजी मोहम्मद मुकर्रम, नवाब अली, दिलशाद खान, समून अहमद, मास्टर नसीम अहमद, रऊफ खान, इंजीनियर VH इम्तियाज खान, डॉ सागर,सिकंदर हयात गड़बड़, शाहनवाज त्यागी, अखलाक अहमद, महमूद अली, जुल्फान उर्फ गुड्डू, इमरान देशभक्त तथा सैयद नफीस उल हसन आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours