हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वार्ड नं०-40 पीठ बाजार ज्वालापुर के मतदाताओं ने हरिद्वार की गूंज की टीम को बताया।

मेरा नाम आजम कुरैशी है, मै पेशे से ओटो चालक हूँ, मै चाहता हूँ, कि परिसीमन के बाद वार्ड की स्थिति बदली है, पूर्व पार्षद द्वारा वार्ड की समस्याओ पर कोई ध्यान नही दिया खासकर सफाई पर जगह जगह कूडे के ढेर लगे रहे यहाँ तक मौहल्ले के धार्मिक स्थलो के आसपास गंदगी रही लेकिन कोई भी जूं पूर्व पार्षदो के कानो पर चली नही, हमारा पार्षद अच्छा हो गरीब हो जो लोगो के दुखो को महसूस कर सके अमीरों को तो हम अब तक देखते ही आ रहे है, अब गरीबो को ही आगे बढाने की जरूरत है।

मेरा नाम नसीर प्रधान है, मै परचून की एक छोटी सी दुकान चलाता हूँ, मै चाहता हूँ, कि हमारे वार्ड का पार्षद गरीबो की समस्याओं का निस्तारण कराने वाला हो, इस बार एक पूर्व पार्षद भी निर्दलीय चुनाव लड रहे है, जो   जीतने के बाद वार्ड की समस्याओं को जानने तक नही आये, दोबारा किस आधार पर निर्दलीय खडे हुए है, तो हमारा पार्षद वार्ड का हो गरीब परिवार से होना चाहिए, अमीरो को तो हमारे पूर्वज सालो से देखते आ रहे है, जब उनके बडो ने कुछ उपलब्धि नही दिखाई तो उनके छोटो से क्या उम्मीद।

मेरा नाम इस्लाम शाह है, मै पेशे से टेलर मास्टर हूँ, हमारा नया पार्षद नेक हो अच्छा हो लोगो की समस्याओं को घर जाकर पूछने वाला हो, ऐसे कार्य केवल गरीब परिवार का ही व्यक्ति कर सकता है।

मेरा नाम अमित कुमार है, मै मजदूरी करता हूँ, मेरा मानना यह है, कि पूर्व पार्षद द्वारा वार्ड मे कोई विकास कार्य नही किये गये, और फिर दोबारा से चुनाव मैदान मे पार्टियो से भगावत करके उतर रहे है, इनसे कोई पूछे आपने पहले तो कोई विकास वार्ड मे किया नही अब समाज को क्यो गुमराह करने को उतर गये हो, हम तो गरीब प्रत्याशी को ही वोट देंगे।

मेरा नाम नफीस शेख है, मै टेलर मास्टर हूँ, मै चाहता हूँ, कि हमारा इस बार का पार्षद गरीबो की आवाज बुलंद करने वाला हो, और गरीबो के हित की बात करने वाला हो, और ऐसे कार्य गरीब परिवार का व्यक्ति ही कर सकता है।

तो वार्ड के मतदाताओं के रूझान से ये बात साबित होती है, कि वार्ड के लोग गरीब प्रत्याशी को ही अपनी पहली पसंद बता रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours