हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बहादरपुर गांव निवासी मोहम्मद याकूब के बदन में अचानक दर्द होने से गांव में ही  सोनू नाम के झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया था। डॉक्टर ने खून की जांच करा कर मोहम्मद याकूब को ग्लूकोस लगाया और कुछ दवाईया दी थी। उस दिन से ही याकूब का एक हाथ काम नहीं कर रहा है। झोलाछाप डॉ. सोनू ने गलत दवाईयां देकर याकूब को मोहताज बना दिया है। सोनू मेडिकल स्टोर की आड़ में मरीजों को देख रहा है। डॉ. सोनू की दुकान पर किसी भी डॉक्टर डिग्री का बोर्ड तक नहीं लगा हुआ है। जिससे सोनू नाम का डॉक्टर फर्जी साबित हो रहा है। गांव में सोनू डॉ. की तरह तरह की चर्चा फैली हुई है। ग्राम वासियों में चर्चा है कि सोनू डॉक्टर अपने मेडिकल स्टोर पर नशीले कैप्सूल, दवाइयां धड़ाके से बेचता है। जिससे नशे के शिकार नौजवान युवक हो रहे हैं। चर्चा का विषय यह भी है। कि याकूब का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी कई ग्रामवासी झोलाछाप सोनू डॉ. के शिकार हो चुके हैं। गांव वासियों में यह भी चर्चा है। कि सोनू नशीली दवाओं के साथ साथ अवैध तरीके से सिलेंडर सप्लाई का कार्य भी करता है। लेकिन विभागीय अधिकारी आंखें बंद कर बेकसूर लोगों को झोलाछाप डॉक्टरों के शिकार होते हुए देख रहे हैं। जिले में शहर की गलियों से लेकर गांव के हर नुक्कड़ चौराहे पर झोलाछाप डॉक्टरो की मौत की दुकानें सजी हुई है। प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही से झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद है। जिससे क्षेत्रवासियों में भी रोष पनप रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours