हरिद्वार की गूंज
(
कुलदीप सिंह) हरिद्वार। हरिद्वार शहर में कुछ दिनों से चारों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत शहर के कुछ मुख्य चौराहे व सड़कों का अधिग्रहण करके अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जिस कारण शहर के अंदर चारों ओर एक भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में एक तरह का मापदंड ना होने के कारण कुछ व्यापारियों को अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। अतिक्रमण व अधिग्रहण की स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल सभी जगह एक भय का माहौल पैदा हो रखा है। इसी के विरोध में आज शहर कांग्रेसियों व व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अमरीश कुमार का कहना है कि प्रशासन अतिक्रमण व अधिग्रहण की स्थिति को स्पष्ट करें व सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करें। अतिक्रमण के नाम पर किसी भी व्यापारी को नुकसान ना पहुंचाया जाए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व हरिद्वार विधायक अमरीश कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, हरिद्वार पार्षद अमन गर्ग, रवि बाबू शर्मा, मुकेश त्यागी, सुनील शेट्टी, अमन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, राहुल शर्मा आदि कांग्रेसियों ने भाग लिया।
(



Post A Comment:
0 comments so far,add yours