हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सहकारी समिति के चेयरमेन और भाजपा के युवा नेता शुभम सैनी ने उत्तराखंड सरकार के परिवहन समाज कल्याण मंत्री श्री यशपाल आर्य जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शुभम ने परिवहन मंत्री से अन्य सामाजिक विषय पर चर्चा की। शुभम ने मंत्री जी को अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रो में जिन ग्रामीणों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाये आती है, उनको उन योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। साथ ही शुभम ने मंत्री जी को बताया कि लक्सर क्षेत्र में शाहपुर भोगपुर रायसी होते हुवे लक्सर तक सिटी बस के संचालन की भारी आवश्यकता है। क़्योंकि इस रूट पर कई गांव पड़ते हैं जिन्हें लक्सर और हरिद्वार आवागमन हेतु भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस रूट पर जो प्राइवेट बस चलती है उनका समय , किराया और दूरी निर्धारित न होने उन बस चालको , परिचालकों की हटधर्मिता चलती हैं। बच्चों, महिलाओं के बीच मे ही यात्रीयो के साथ साथ बस चालक और परिचालक भी सिगरेट पीकर धुवा बस में ही छोड़ते हैं। विरोध करने पर हिंसक होकर लड़ने लगते हैं। यही ही नही हरिद्वार से जो सरकारी बस वर्तमान में लक्सर तक चल रही है, उनके बस चालक अक्सर यात्रियों के अनुरोध पर ग्रामीण बस स्टॉप पर बस नही रोकते है, जिसके कारण यात्रियों को असुविधा होती है। इस पर यशपाल जी ने शुभम को जल्दी ही हरिद्वार ग्रामीण का दौरा करने का आश्वासन दिया और सम्बंधित अधिकारियों को आदेश देकर समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने को भी कहेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours