हरिद्वार की गूंज

(अकुंल यादव) सहारनपुर। थाना फतेहपुर में थाना अध्यक्ष रहे भानु प्रताप सिंह यादव की विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्र के जुड़े हुए लोग गणमान्य व्यक्ति राजनैतिक लोगों ने पहुंचकर भावभीनी विदाई से भानु प्रताप सिंह यादव को रुखसत किया इस तरह के आयोजन को देखकर भानु प्रताप सिंह यादव भावुक हो गए और कहने लगे कि जिस प्रकार इस क्षेत्र की जनता ने मुझे स्नेह और प्रेम दिया है उसकी व्याख्या मैं अपने शब्दों में नहीं कर सकता हूं मेरे पास शब्द नहीं है यहां की क्षेत्र की जनता से मुझे जो प्रेम और स्नेह मिला है उस प्रेम और सहयोग के चलते यहां पर डेढ़ साल का समय पूरा किया है वह मैं जिंदगी में कभी नहीं भूलूंगा इस मौके पर नवनियुक्त थाना प्रभारी एमपी सिंह ने पदभार संभाला और विदाई समारोह को संबोधित करते हुए भानु प्रताप सिंह के बारे में कहा कि यह मेरे भाई हैं और इनके द्वारा जो क्षेत्र में जनता को सहयोग मिला है जो प्रेम मिला है मैं उम्मीद करता हूं कि क्षेत्र की जनता अपना सहयोग हम से बनाएगी और अपराधी किसी भी कीमत पर बक्शे नहीं जाएंगे वह जेल की सलाखों के पीछे होंगे इस मौके पर व्यापार मंडल छुटमलपुर के अध्यक्ष राजेश राणा महामंत्री राव साजिद कोषाध्यक्ष दिनेश बंसल ने व्यापार मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह देकर भानु प्रताप यादव को विदा किया इस मौके पर बोलते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश राणा ने कहा कि जिस प्रकार भानूप्रताप क्षेत्र के लोगों के दिलों में राज कर रहे थे वह एक यादगार बन कर रहे हैं और आने वाले समय में हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द 3 स्टार बन कर हमारे थाने की शोभा बढ़ाएंगे इस मौके पर राव साजिद ने कहा के भानु प्रताप आम जनता से जुड़े हुए थे सब की समस्याओं का निस्तारण करते थे और सबसे मधुर भाषी व्यवहार रखते थे एक अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं और जहां भी रहेंगे हमेशा लोगों के दिलों में राज करते रहेंगे विदाई समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री सरफराज खान ने कहा जिस प्रकार भानु प्रताप थाना अध्यक्ष पद पर रहते हुए लोगों से मधुर भाषी व्यवहार करते रहते थे और सब की समस्याओं का निस्तारण करते थे वह के वाकए ही तारीफ के काबिल है इसके अलावा पुवारका ब्लॉक प्रमुख व  सतीश यादव जिला पंचायत सदस्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए ओर पुवारका ब्लॉक के प्रधान संगठन के अध्यक्ष ग्राम प्रधान कर्म सिंह सैनी ने कहा कि भानु प्रताप जिस प्रकार लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं वह जहां भी रहेंगे ऐसे ही लोगों से उनका मधुर भाषी व्यवहार रहता रहेगा और हमारा सहयोग और स्नेह उनके साथ हमेशा रहेगा इस दुख भरी घड़ी में हम ज्यादा शब्द नहीं कह सकते और कहते हुए हम बहुत भावुक हो रहे हैं हमारे पास शब्द नहीं है उनकी विदाई के लिए इसी प्रकार अनेक लोगों ने भावुक होते हुए भानु प्रताप सिंह को विदाई दी इस अवसर पर क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours