हरिद्वार की गूंज
(मनीष लखानी) हरिद्वार। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान मिशन से जुड़ते हुए शिवलोक मिलन समिति द्वारा कॉलोनी में बने पुलिस बूथ की सफाई कर स्वछता अभियान चलाया गया। आपको बताते चले कि कुछ माह पूर्व समिति के द्वारा कोतवाली रानीपुर को एक पुलिस बूथ सौपा गया था । स्वछता अभियान के चलते आज समिति के पदाधिकारियों ने बूथ के अंदर व बाहर सफाई करके योगदान दिया अभियान में दुर्गेश खन्ना, महेश शर्मा, मुनीश गर्ग,डॉक्टर चंदेला, कमल लखानी, आशीष चौहान, लहर हरिया, प्रदीप कुमार, शिव कुमार ग्रोवर , उपाध्याय जी, प्रकाश गुप्ता , संजय सोनकर, राजीव शर्मा ,अमित बजाज, राजेश ,मुकुल आडी मौजूद रहे।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours