हरिद्वार की गूंज
(मौ.आरिफ) हरिद्वार। भगवानपुर थाने के अंतर्गत डाडा जमालपुर गांव की महिला सोनिया पुत्री ज्ञानसिंह ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि मैं खेत में चारा लेने गई थी। गांव के ही युवक सीटू ने मेरे साथ अश्लील हरकत, छेड़छाड़ कर गाली गलोच जाति सूचक शब्द व मार पिटाई की थी। घटना की तहरीर भगवानपुर थाना पुलिस ने लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो कर लिया। लेकिन आरोपी को पुलिस ने आज तक गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम गांव में ही घूम रहा है। थाने मे बार बार चक्कर लगाने पर भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। अब एसएसपी के यहां इंसाफ की गुहार लगाई है। यह कहना पीड़ित सोनिया का है। आपको बता दें कि यह मामला 4/9/2018 का है। सोनिया ने भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया था। कि मैं अपनी माता और रोशन के साथ खेत में चारा लेने गई थी। लगभग 4:00 बजे के करीब मैं रघुवीर के खेत की मेड पर चारा काट रही थी। मेरी माता ओर रोशन चारा काटते काटते आगे निकल गई। अकेली जान कर गांव का ही युवक सीटू पुत्र रघुवीर मेरे पास आकर अश्लील हरकत छेड़छाड़, करने लगा। मेरे विरोध करने पर वह आग बबूला हो गया। और डंडों से मेरे साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर मेरी माता और रोशन ने आकर मुझे बेमुश्किल से बचाया। और सीटू मौके से फरार हो गया। तहरीर में यह भी बताया गया। कि डंडों की मारपीट से गंभीर चोटे आई। जिससे सोनिया को खून की उल्टी भी हुई। सोनिया ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामला संज्ञान में लेते हुए भगवानपुर थाना अध्यक्ष को आरोपी सीटू पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours