हरिद्वार की गूंज
(मौ.आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार सिडकुल कंपनी I.T.C. फूड यूनिट कंपनी के कर्मचारियों की अपनी मांगों के लिए चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। कंपनी प्रबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस के माध्यम से 1200 कर्मचारियों को सोमवार को फैक्ट्री से बाहर कर दिया था। फैक्ट्री कर्मचारी ने प्रबंधन के खिलाफ शिवालिक नगर स्थित चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास खुली बैठक कर हड़ताल की रणनीति पर चर्चा की। l.T.C. संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक संतोष मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहां कि कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी हड़ताल कर रहे थे। लेकिन प्रबंधन ने पुलिस बल दिखाते हुए सभी कर्मचारियों को बारिश के मौसम में बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय ही है। कि उद्योग को रफतार पकड़वाने वाला कर्मचारी आज सड़कों पर है। उन्होंने सभा मे कहा कि कंपनी प्रबंधन कितने ही अत्याचार कर्मचारियों पर करें कर्मचारी एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों की लड़ाई शांतिपूर्ण ढंग से लड़नी है। कर्मचारियों ने प्रबंधन से अपील करते हुए कहा कि प्रबंधन हमारी मांगों को मानकर फैक्ट्री चलाने में हमारा सहयोग करें। वहीं सह संयोजक रवि कुमार चन्देला ने कहा कि हमें अपना आंदोलन शांतिपूर्ण और मजबूती के साथ जारी रखना है। उन्होंने कर्मचारियों में उत्साह वर्धन बढ़ाते हुए कहा कि कर्मचारी उद्योग की रीड होती है। अगर रीड ही कमजोर होगी तो उस देश के उद्योग का क्या। उन्होंने कहा कि हमारी मांग वेतन बढ़ोतरी, मेडिकल, लोन, बोनस आदि हमारा अधिकार है। इस बढ़ती हुई महंगाई में कर्मचारियों की मांगे आवेध नहीं है। प्रबंधन जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करता तब तक हमे अपनी लड़ाई जारी रखनी है। इस अवसर पर I.T.C संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्र मलकानी, सहसंयोजक राहुल सिंह, प्रदीप चौधरी, धीरज कुमार, कमल किशोर पाठक, महावीर रावत, संजय नेगी, निर्मल डगवाल, पंकज शर्मा, त्रिलोक रावत, रमेश पलडिया, अमित नेगी, उग्मेद नेगी, अजय जोशी, देवेंद्र, मनोज चौहान, सुधाकर, केशव दत्त अनिल सैनी, मैंक आदि हजारों की संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours