हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार।
कांग्रेस आई0 टी0 विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की शह पर राज्य में अवैध वसूली धड़ल्ले से हो रही है और सबसे बुरा हाल है विश्व प्रसिद्ध नगरी हरिद्वार का है। जहाँ पर तमाम प्रकार के टैक्स के नाम पर करोडों के वारे न्यारे किये जा रहे है और सुविधा के नाम पर आम जनता शहर की सड़कों के गड्ढ़ों में पहुँचा दिया। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष राम विशाल देव ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर जिले में cpu व पुलिस द्वारा लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। रात के 12 - 12 बजे तक जबरन चालान काटे जा रहे है युवाओं को, महिलाओं को, बुजुर्गों को व मरीजों को परेशान किया जा रहा है। जबकि मा0 हाईकोर्ट के ऐसे बहुत से आदेश है जिन पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुई। इंटक के पूर्व प्रदेश महासचिव आशीष शर्मा व कांग्रेसी नेता शुभम अग्रवाल ने कहा हर की पौड़ी जैसे तीर्थस्थल पर पुलिस की नाक के नीचे शहर की गली कूचे में खुले रूप से शराब बिक रही है व होम डिलीवरी हो रही है, नगर पालिका के बायलॉज व सनातन धर्म की धज्जियां उड़ाई जा रही है, क्राइम चरम पर है पुलिस इस पर मूकदर्शक बनी हुई है जिस पर कोई कार्यवाही नही होती। कांग्रेसियों ने कहा कि नीतिगत तरीके से शहर में फैली तमाम अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसी सड़कों पर आम जनता को साथ लेकर प्रदर्शन करेंगे, आक्रोश व्यक्त करने वालों अमित कम्बोज, नितिन यादव, दिनेश पुंडीर, संदीप गौड़, सुमित शर्मा, सुमित भाटिया, सुनील कुमार, हिमांशु शर्मा, हरिद्वारी लाल, अनुज गुप्ता, प्रदीप, ओम प्रकाश शर्मा, बादल गोस्वामी, प्रकाश अग्रवाल, सचिन, लोकेश, आदेश गिरी, संजीव राठौर, मोहन, कालू वर्मा, शंकर सिंह, गुलाब चंद, तरुण शर्मा, कपिल सैनी, पूरण सिंह, सतपाल सिंह, राघव तोमर, आदि लोग उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours