हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) भगवानपुर।
भगवानपुर  क्षेत्र में उधमिता से सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जो गांव गांव जाकर बेरोजगार लोगों को रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करेंगे एवं उनको स्वरोजगार के लाभ एवं जानकारी उपलब्ध कराएंगे इस कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के 10 गांव में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरुक किया जाएगा एवं उनको तकनीकी सहायता के साथ साथ वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी जाएगी तथा बैंक से जुड़ने में भी उनकी सहायता की जाएगी इस अवसर पर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली की ओर से अंकिता पंत दिव्या यादव एवं प्रशिक्षक अंकिता वीडीएस की ओर से निदेशक राजबहादुर सैनी हेमंत विनीत रेनू एवं अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours