हरिद्वार की गूंज
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दुआखेडा तिराहे पर जबरदस्त चल रही है चेकिंग के दौरान  पुलिसकर्मियों ने दौ पहिया वाहन के पीछे बिना हेल्मेट लगाये बैठे लोगो का चालान काट रही। इस दौरान लक्सर कोतवाली पुलिस ने 38 वाहनो के चालान काटे लक्सर क्षेत्र मे जबरदस्त चेंकिग के चलते क्षेत्र की जनता मे हडकंप मचा हुआ है। और क्षेत्र की जनता यह कहती हुई नजर आ रही है। पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के दौरान पीछे बैठे व्यक्तियों के भी हेलमेट ना पहनने से चालान काट रहे हैं चाहे पीछे लेडीस हो या छोटे बच्चे और कुछ मुस्लिम महिला यह भी कहते हुए नजर आई कि हमारे पति ने तो हेल्मेन्ट पहना हुआ है।और हम बुरखे मे कैसे हेल्मेन्ट लगाये तो पुलिसकर्मियों ने उन्हे बताया कि हम हाईकाट के आदेश का पालन कर रहे है। अब दौ पहिया वाहन के पीछे बैठने वालो को भी हेल्मेन्ट लगाना जरूरी है।  चेकिंग के दौरान दरोगा बी एन उनियाल दरोगा हरदेव सिंह व चेतक पुलिस उत्तम सिंह व सतीश कुमार मौजूद है। समाचार लिखे जाने तक कुआं खेड़ा मार्ग पर चेकिंग अभियान जारी था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours