👉 मित्र पुलिस की दर्दनाक पिटाई से विराज हुआ बेहोश 👉

👉 मित्र पुलिस ने वर्दी का रोब गालिब करते हुए कहां की पत्नी सास-ससुर की शिकायत पर की गई पिटाई 👉

(मो० आरिफ) हरिद्वार।
मित्र पुलिस की दर्द नाक पिटाई से विराज हुआ बेहोश विराज के साथ चौकी मे मित्र पुलिस द्वारा की गई दर्द नाक मार पिटाई से पुलिस की कार्यशली पर सवाल ओर पुलिस विभाग के दामन पर दाग लगा दिया है। मामला लकसर  ब्लॉक क्षेत्र में स्थित खानपुर ब्रह्मपुर गांव का है। खानपुर ब्रह्मपुर गांव के निवासी राजपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को तहरीर देकर बताया कि 27.08.2018 पुत्र विराज और उसकी  पत्नी परमिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिस पर नाराज होकर परमिता ने अपने माता पिता को बुला लिया। और उन्हें साथ लेकर परमिता भिक्कमपुर जीतपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करने चली गई थी उसकी शिकायत पर पुलिस चौकी से दो पुलिसवाले विराज को साथ ले जाने के लिए आ गए । जब आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ जाता हुआ विराज को देखा तो लोगों ने पुलिस वालों से विराज को साथ ले जाने का कारण पूछा । पुलिस वालों ने मामूली पूछताछ करने के लिए चौकी ले जाने की बात कही । देर शाम होने पर विराज घर नहीं लोटा तो आसपास के लोगों ने भिक्कमपुर चौकी मैं जाकर जानकारी प्राप्त करनी चाहि तो पता चला कि विराज चौकी में बेसुध पढ़ा है। जब जयपाल ओर गांव वालो ने बेहोशी की जानकारी पुलिस वालों से लेनी चाहिए तो मित्र पुलिस ने वर्दी का रौब दिखाते हुए कहां की शिकायत पर उसकी पिटाई की गई है। अब यह सुधर जाएगा । और इसे यहां से ले जाओ । विराज ने अपने पिता राजपाल को बताया की पुलिसकर्मियों ने उसके मुह पर डंडे, छाती व पेट में लाते और बंदूक की बट से करीब डेढ़ घंटा बेरहमी से पिटा है । बेहद पिटाई के कारण वह बेहोश हो गया था । पुलिस वालों ने पानी के छींटे मार मार कर उसे होश मे ला ला कर फिर बहुत मारा है विजयपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाते हुए इंसाफ और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है । राजपाल ने बताया कि चौकी में पुलिस वालों ने छोटी सी बात को लेकर बहुत बेरहमी से मेरे पुत्र को मारा है मेरे पुत्र के साथ की गई मारपीट से उसके चेहरे पर सूजन और शरीर अधमरा हो गया है।  विराज के भाई टीनू कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर घर जाने और पैसों को लेकर आपस में कहा सुनी हो गई थी। भाई पर पैसे नहीं थे। इसी बीच परमिता ने अपने मायके में फोन कर उनको घर बुला लिया और पुलिस चौकी चले गए । पुलिस ने परमिता और उसके माता-पिता के कहने पर विराज को फटटो से बहुत मारा है। वही ग्राम प्रधान मनीष का कहना है कि सास-ससुर के कहने पर पुलिस द्वारा की गई दर्द नाक पिटाई निंदनीय है । पुलिस ने विराज को ज्यादा ही पीट रखा है जिससे उसकी हालत गंभीर बनी बनी हुई है । वही ग्राम वासियों में पुलिस के रवैए से रोष पनप रहा है । ग्राम वासियों ने बताया कि इस घटना से पहले भी पुलिस ने एक लड़के को चौकी ले जाकर मोटरसाइकिल के गर्म सिलेंसर से उसका पेर जलाया था। पुलिस को इस तरह के अत्याचार नहीं करना चाहिए।पुलिस जनता की सुविधाओं के लिए और उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए है न की जुल्म करने के लिए। ग्राम वासियों की मांग है। जो भी पुलिसकर्मी इस तरह की घिनौनी हरकतों में लिफ्ट है। उस पर सख्त कार्यवाही आला अधिकारी करें। जिससे जनता के मन से पुलिस का डर दूर हो सके और वह अपनी समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखकर उनका निस्तारण करवा सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours