हरिद्वार की गूंज
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर के मोहल्ला शिवपुरी मे देर रात्रि अज्ञात चोरो ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मन्दिंर के दान पात्र का ताला तोड़कर दान पात्र से बीस हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। और पुलिस को चुनौती देकर मौके से फरार हो गये। सुबह होने पर जब स्थानीय लोगो ने देखा तो मन्दिंर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। और दान पेटी का भी ताला टूटा हुआ है। तथा दान पात्र मे रखी लगभग बीस हजार रूपये की नगदी के ऊपर  चोरों ने हाथ साफ कर दिया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। आपको बता दें इससे पहले भी अज्ञात चोरो ने कोतवाली के नाक के नीचे बसेडी चौहराहे पर छ: दुकानो को निशाना बनाते हुए हजारो की नगदी व समान पर साफ कर पुलिस को चुनौती देकर फरार हो गये थे। इसका खुलासा भी नही हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस रात मे गशत करती है तो चोर कैसे चोरी की घनाओ को अजंमाम दे रहे है। इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि लक्सर क्षेत्र की पुलिस सुस्त और चोर चुस्त है। क्षेत्र मे लगातार चोरी की घटनाओ से क्षेत्र की जनता मे पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours