(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर क्षेत्र मे पुरानी ट्रक यूनियन पर अब वर्तमान मे गाडियों की मरम्मत का कार्य तो आबादी होने के कारण काफी समय पहले समाप्त हो गया था, लेकिन वहाँ एक नोनवेज चिकन आदि की अवैध मार्केट ने जन्म ले लिया था, जो वर्तमान मे बिना किसी रोकटोक से अवैध रूप से चल रही है, हरिद्वार शासन प्रशासन इस अवैध मार्केट से बेखबर नही है, बल्कि शासन प्रशासन सब जानता है, इससे पूर्व मे भी कई बार इस अवैध नोनवेज मार्केट के बारे मे हरिद्वार की गूंज अपने समाचार पत्र मे खबर छाप चुका है,लेकिन किसी प्रकार की भी कार्य उक्त अवैध दुकानों पर नही हुई है, उसका कारण है, नोनवेज की दुकानो के मालिको के द्वारा शासन प्रशासन के कर्मचारियों की आव भगत होती रहना है, इसी लिए शासन प्रशासन इनके ऊपर कोई भी मजबूत कार्यवाही करने से कतराता है, नोनवेज लोग लेने आते है, खाने आते है, कोई बात खाने वाले खायेगे ही, लेकिन यहाँ स्थित एक दुकान शाने ए पंजाब नोनवेज मे एक बात प्रकाश मे आयी है, वो यह कि उक्त दुकान के ऊपर का कमरा जो दुकान मे काम करने वाले कर्मचारियों का है, उसमे बैठाकर चिकन के साथ शराब का प्रबंध भी बखूबी दुकान मालिक की तरफ से किया जा रहा है, तो इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता है, कि जब शाने ए पंजाब नोनवेज की दुकान मे शराब परोसी जा रही है, तो दूसरी नोनवेज की दुकानो मे ऐसी सम्भावना हो सकती है, और पुलिस की नाक के नीचे ये सब कृत्य नोनवेज की दुकान मे चल रहा है, उक्त नोनवेज की दुकानों से मात्र 50 मीटर की दूरी पर रेलवे पुलिस चौकी है, जिसमे 24 घण्टे मित्र पुलिस तत्परता की साथ रहती है, फिर भी ये नही देखती की ये नोनवेज की दुकानें हमारी नाक के नीचे क्या गुल खिला रही है। हो सकता है, उक्त चौकी के पुलिस वालो की नोनवेज दुकान के मालिक सेवा करते हो, तब ही नोनवेज की साथ शराब भी परोसी जा रही है, पुलिस की तत्परता का अंदाजा यहाँ भी लगा सकते है, की एक विशेष समुदाय के नोनवेज की दुकानों के सामने और बंगल मे कब्रिस्तान भी है, तथा कब्रिस्तान मे विशेष समुदाय का धार्मिक स्थल भी है, लेकिन कमाई के पीछे किसी को कुछ नजर नही आ रहा है, और एक बात ओर सामने आई है, वो यह है, कि पानी की जिस बोतल की कीमत बाजार मे 20 रुपये है, उसे 40 रुपये मे दुगने मूल्य से बेचा जा रहा है, देखते है, स्वास्थ विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग कब अपनी आँखो के ऊपर से काला चश्मा उतारकर समाज हित मे कार्य करता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours