हरिद्वार की गूंज
(कुलदीप सिंह) हरिद्वार। कोतवाली से लेकर भीमगोडा तक प्रशासन ने जीरो जोन घोषित कर रखा है। लेकिन इसी मुख्य क्षेत्र का हाल अतिक्रमण के कारण बहुत ही बुरा है। प्रशासन को शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। क्योंकि खास तौर पर गंगा आरती के बाद सड़क पर गोलगप्पे वाले, भुट्टे वाले, आइसक्रीम वाले बीच सड़क में नजर आ जाएंगे जिस कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। यह तो गनीमत है कि कभी इस स्थिति में भगदड़ नहीं मची। अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours