हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। यदि आपको माँ गंगा से कोई शिकायत है कि उसने आपके लिये क्या किया तो भी आपको दर्द होना चाहिए कि प्रशासन और राज्य सरकार की सुस्त/लापरवाही के कारण कुछ असभ्य गन्दी मानसिकता वाले हिन्दू ही हर की पौड़ी निकट देहरादून रोड पर वी आई पी घाट के आस पास पुल के नीचे गंगा किनारे अधिकांश समय पॉटी करते पाये जाते हैं। इन लोगो को न किसी गंगा सभा का, न किसी सामाजिक संस्था, पुलिस या किसी भी तरह का कोई ख़ौफ़ नही होता है। जबकि हरिद्वार शहर में ही कुछ समाज सेवी गंगा पुत्र बनकर हर रविवार को अपने निजी समय से समय निकाल कर विभिन्न घाटों पर काफी महीनों से सफाई करते पाये जाते है। उनका यह कदम बेहद ही प्रसंशनीय है। जिसका जिलाधिकारी महोदय दीपक रावत जी द्वारा भी सराहा गया। हमारे ही समाज मे ऐसे बहुत प्रतिभावान युवक है जिन्हें यदि अवसर दिया जाय तो उसके बाद किसी का सपने में भी 7 किलोमीटर तक गंगा किनारे पॉटी करने या उसे प्रदूषित करने की हिम्मत न हों। आम जनता के अलावा गंगा महासभा, समाजिक संस्थाओं, पुलिस, हरिद्वार प्रशासन को चाहिए कि वो गंगा किनारे पॉटी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। क्योंकि इस को बर्दाश्त करना गंगा मैय्या और हिन्दू धर्म के सख्त खिलाफ है। आम इंसान के गंगा दशहरे की शुभकामनाएं तभी सार्थक होगी जब हम गंगा मैया पर जुल्म न होने दे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours