हरिद्वार की गूंज
(प्रियवीर सिंह) हरिद्वार। सड़क दुर्घटनाओं में आम इंसान का जीवन बर्बाद न हो इसके लिए  कुछ साल पहले राज्य सरकार द्वारा देहरादून, रुड़की और हरिद्वार में सी०पी०यू का गठन किया गया था। जिसके कारण हरिद्वार में आम जनता हो या खास सभी यातायात का पालन करने लगे हैं। आज तक सी पी यू द्वारा न सिर्फ यातायात के कानून का वाहन चालकों द्वारा पालन कराने में जोर रहा इसके अलावा जो विशेष बात रही कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगो के मदद करने में इनके जवान और अधिकारी हमेशा आगे बढ़कर सेवा करते है। अभी हाल ही में इनके कार्यालय को आश्रम से केशवकुंज के जंगल में स्थानांतरित किया गया जहाँ इनके एक अधिकारी को देखा गया कि मूलभूत सुविधाओं के लिये वो सरकारी बिल से नहो बल्कि अपनी जेब से तालों की चाबी बनवाना हो अन्य खर्च वो खुद ही वहन कर रहे थे। उनको अपने विभाग और सेवा के प्रति इतना गम्भीर देखकर हरिद्वार की गूंज की ओर से प्रधान संपादक रजत चौहान और उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा द्वारा सी पी यू प्रमुख शिव प्रसाद डबराल जी को 4 एल ई डी बल्व सप्रेम भेंट किये गए। इसमें कोई दो राय नही कि यदि पुलिस विभाग /सी पी यू को आपसी सद्भावना से सहयोग करते रहे तो उनका मनोबल इतना बढ़ जायेगा कि वो समाज की सुरक्षा के लिये और भी ज्यादा ततपरता से अपने फर्ज को अंजाम देगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours