हरिद्वार की गूंज

नगर निगम बिजली लोक निर्माण और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

(संजय पांचाल) रोहतक हरियाणा। रोहतक के विधायक और सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने सोमवार को सिंचाई विश्राम गृह में अलग-अलग विभागों के आला अधिकारियों की मौजूदगी में विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ग्रोवर ने कहा कि बारिश से पहले शहर के सभी पानी निकासी के नालों की सफाई कराएं। जहां-जहां नाले साफ नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द साफ करवाएं। सिंचाई विश्राम गृह में हुई बैठक में अधिकारियों से एलिवेटेड रोड के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने पूछा कि एलिवेटेड रोड़ कब तक पूरा हो जाएगा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि अगस्त माह के प्रथम सप्ताह तक इस पर ट्रायल का काम हो जाएगा। डबल लाइट सिस्टम बनाया जाएगा। एलिवेटेड रोड़ के नीचे से नई सडक़ बनेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours